छत्तीसगढ़बिलासपुर

नर्सिंग होम में काम कर रही महिला मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत, मौके से भागा ठेकेदार

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

बिलासपुर-बिना सुरक्षा इंतजाम के शहर में चलने वाले निर्माण कार्यों में कभी भी किसी भी मजदूर की जान जा सकती है। लेकिन इस दिशा में ना तो शासन ध्यान देता है और ना ही ठेकेदार ही किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराते हैं ।इन्हीं वजहों से से शुक्रवार को एक महिला मजदूर की मौत हो गई ।बताया जा रहा है कि ठेकेदार समर रोज की तरह बृस्पति बाजार से 10 -12 मजदूरों को लेकर जरहा भाटा चौक स्थित समाधान नर्सिंग होम में चल रहे सीढ़ी और लिफ्ट के काम को कराने पहुंचा था। इन्हीं मजदूरों में रूद बाई नाम की महिला अधेड़ मजदूर भी शामिल थी ,जिसे बतौर मजदूरी ढाई सौ रुपए देने का वादा किया गया था। दोपहर करीब 2:00 बजे के आसपास यह महिला मजदूर लिफ्ट जैकसन होल से नीचे गिर पड़ी । सेकंड फ्लोर से सीधे नीचे गिरने पर सख्त जमीन से टकराकर महिला मजदूर का सर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला की साथी मजदूरों ने बताया की मृत महिला ने बताया था कि उस दिन उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। हाल ही में रूद बाई का मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी हुआ था। शायद इसी वजह से या तो उसे चक्कर आ गया होगा या फिर ठीक से दिखाई ना पड़ने की वजह से वह लिफ्ट संचालन के लिए बने बड़े से होल में गिर पड़ी। इस घटना के बाद यहां कोहराम मच गया और ठेकेदार मौके से फरार हो गया । यह अस्पताल डॉक्टर एस के दत्ता का है जिस का संचालन स्टाफ द्वारा किया जाता है। महिला मजदूर की मौत होने के बाद अस्पताल भी पल्ला झाड़ता नजर आया । घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष...