छत्तीसगढ़बिलासपुर

रेत के खेल में मालामाल हो रहे रेत माफिया ,शुक्रवार को भाजपा नेता पर हुई कार्यवाही

खनिज विभाग को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि आम उपभोक्ताओं को रेत सही कीमत पर मिले

बिलासपुर मोहम्मद नासिर

जब से राज्य शासन ने रेत की राशि वसूलने और रेत खदान के संचालन का काम पंचायतों से छीन लिया है तब से रेत माफियाओं की चांदी हो गई है। शासन ने रेत उत्खनन की जिम्मेदारी सीएमडीसी यानि छत्तीसगढ़ डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को दी है लेकिन कॉरपोरेशन द्वारा अभी तक किसी तरह की नीति तैयार नहीं की गई है इसलिए एक तरफ जहां पंचायतों का दखल रेत घाटों से खत्म हो गया है वहीं रेत माफियाओं की निकल आई है। अचानक रेत उत्खनन बंद हो जाने से रेत माफिया इस मौके का जम कर फायदा उठा रहे हैं। उनके द्वारा प्रतिबंधित स्थानों पर भी चोरी छिपे रेत निकालकर महंगी कीमतों में बेची जा रही है । बिलासपुर और आसपास के करीब 42 घाट बंद हो चुके हैं। पहले प्रति ट्रैक्टर 1000 रुपए तक भी रेत मिल रही थी जिसकी कीमत अचानक 500 रुपये बढ़ा दी गई है। वही साढ़े तीन हज़ार रुपये हाईवा मिलने वाली रेत की कीमत 7000 रुपये तक जा पहुंची है। इससे उन लोगों पर बड़ा असर पड़ा है जिनके यहाँ निर्माण कार्य जारी है । महंगा होने के बावजूद लोगों को घटिया रेत मिल रही है। मंगला क्षेत्र के लोखंडी घाट में भी रेत माफिया सक्रिय है। इसी दौरान सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की तो उनके हाथ रेत से भरे तीन ट्रैक्टर लग गए। वहीं 3 ट्रैक्टर घाट पर खाली मौजूद थे। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए सभी 6 ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि ट्रैक्टर मंगला क्षेत्र के भाजपा नेता और पूर्व सरपंच ज्वाला प्रसाद सूर्यवंशी के हैं जो लंबे समय से रेत उत्खनन के काले कारोबार से जुड़ा हुआ है । पुलिस और खनिज विभाग को धोखा देने के लिए उसने अपने सभी ट्रैक्टरों पर नगर निगम लिखवाया हुआ है । उसे वरद हस्त प्राप्त होने की वजह से अब तक पुलिस ज्वाला प्रसाद पर कार्यवाही करने से डरती थी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद ज्वाला प्रसाद पर सिविल लाइन पुलिस ने गाज गिराई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को रेत माफियाओं से मोटा हिस्सा मिलता है जिस वजह से पुलिस का भी संरक्षण रेत माफियाओं को हासिल है।वैसे इस एक कार्यवाही से रेत माफियाओं के हौसले पस्त नहीं होने वाले। पुलिस को लगातार कार्यवाही कर रेत का अवैध उत्खनन बंद करवाना होगा। वहीं खनिज विभाग को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि आम उपभोक्ताओं को रेत सही कीमत पर मिले।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष...