बिलासपुर

पत्थर से कुचलकर ई रिक्शा चालक की हत्या…स्कूल ग्राउण्ड में मिली क्षत विक्षत लाश, सरकंडा थाना क्षेत्र की घटना,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंगराजपारा के सेजेस स्कूल परिसर में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है सरकंडा थाना से कुछ दूरी पर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल चिंगराजपारा के प्रांगण में रिक्शा चालक की लाश बरामद की गई है मिली जानकारी के अनुसार लिंगियाडीह के दुर्गा नगर सब्जी मार्केट के पास रहने वाले 37 वर्षीय सत्यनारायण यादव ऑटो चालक था जो किराए के घर में रहकर ऑटो चलकर अपना जीवन यापन करता था। जिसकी देर रात स्कूल भवन के पास ही हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह स्कूल खुलने के दौरान एक डेड बॉडी परिसर में देखी गई। जिसकी सूचना तत्काल सरकंडा पुलिस को दी गई।

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रूप से पुलिस को पता चला है किसी अज्ञात आरोपी द्वारा सत्यनारायण यादव के सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक के डेड बॉडी के पास ही उसकी ई रिक्शा और एक गमछा मिला है। इधर मामले में डॉग स्क्वायड की सहायता से आरोपी की तलाश की जा रही है। वही मामले में सरकंडा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने ई रिक्शा में स्कूल परिसर तीन लोगो के साथ पहुंचा। जिसके बाद सुबह उसकी लाश मिली है। फिलहाल सरकंडा पुलिस द्वारा स्कूल के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य जगहों के फुटेज की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि...