
रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में शराबी पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए पीट दिया क्योंकि उसने अपने पति को खाना नहीं दिया। इस पूरे मामले में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति राजू डहरिया ने अपनी पत्नी लक्ष्मी डहरिया से खाना मांगा वही पत्नी को खाना निकालने में थोड़ी देर हो गई जिससे नाराज पति शराब पीने चले गया, और वापस लौटने के बाद अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। शराब के नशे में धुत पति बच्चों को भी मारने की कोशिश कर रहा था जिन्हें घायल होने के बावजूद महिला ने बड़ी मुश्किल से बचाया, इस घटना में पत्नी लक्ष्मी डहरिया को सर में गंभीर चोटें आई हैं जिसे घायल अवस्था में छोड़कर पति मौके से फरार हो गया। इधर घटना की सूचना पीड़िता के भाई को मिली तो वो तुरंत महिला को लेकर थाने पहुंच गया और शिकायत दर्ज कराने के बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति बीती रात से फरार है जिसे पुलिस सरगर्मी तलाश रही है।