महासमुंद

एकतरफा प्यार में पागल युवक ने युवती को मारी दिन दहाड़े गोली, मौके पर ही हुई मौत….घटना के बाद आरोपी आशिक ने किया सरेंडर

भुवनेश्वर बंजारे

महासमुंद – गुरुवार को महासमुंद जिले के ग्राम बेलसोंडा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अचानक तीन युवकों ने पहुच एक युवती पर दिन दहाड़े गोली मारी दी। गोली की आवाज सुनते ही मोके में अफरातफरी का मौहोल था। इस बीच तीनो युवक मौके से फरार हो गए। इधर युवती की मौत तुरन्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अनुसार रुपा धीवर अपनी बड़ी बहन के साथ घर के पास में ही स्थित मेडिकल दुकान गई हुई थी। इस दौरान महासमुंद गोराड़ी निवासी चंद्रशेखर अपने दो दोस्तों के साथ वहाँ पहुचा। इस दौरान वह कुछ देर रुपा से बात करने के बाद अचानक बंदूक तान गोली चला दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर गोली मारने के बाद तीनों युवक बाइक लेकर फरार हो गए।

उनमें से चंदशेखर ने कोतवाली थाने पहुंचकर आत्मसपर्मण कर दिया है। वहीं उसके दो अन्य दोस्तों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फूटेज और आत्मसमर्पित युवक से पूछताछ के बाद गोलीकांड के संबंध में खुलासा हो सकेगा। सूत्रों की माने तो युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। जिसमे खटास आने के बाद युवक ने तैश में आकर अपनी प्रेमिका की दिन दहाड़े मौत के घाट उतार दिया। 

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...