मल्हार

शिक्षकों का एक दिवसीय एफ़एलएन प्रशिक्षण धनगवां हाई स्कूल में हुआ संपन्न…. नवाचार पर दिया गया जोर

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – समीपस्थ ग्राम धनगवां में सुलौनी, ओखर व धनगवां के प्राथमिक शाला के शिक्षकों का एक दिवसीय एफ़एलएन प्रशिक्षण धनगवां हाई स्कूल भवन में दिया गया। प्रशिक्षण में नवा जतन पर 12 मॉड्यूल प्राविधियो को अपनाते हुए बुनियादी प्रशिक्षण, साक्षरता और संख्या ज्ञान मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करना है। एफएलएन मिशन, अंगना म शिक्षा व स्कूल रेडिनेश पर शिक्षक प्रशिक्षार्थियों को विस्तार से बताया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य था कि वर्तमान में हम किस तरह से छोटे बच्चों को पढ़ा सकें कि जिससे उनको सभी विषय समझ मे आ सके।

प्रशिक्षण के बाद सभी शिक्षकों ने कटहा स्कूल से सेवानिवृत्त हुए प्रधान पाठक एसएन गुप्ता का स्वागत सम्मान विदाई समारोह भी किया गया। श्री गुप्ता ने शाला प्रवेशोत्सव पर बनाई रचना भी शिक्षकों को सुनाई जिसका सभी ने ताली बजाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में धनगवां हाई स्कूल प्राचार्य आशा पटेल, माधुरी लता महिलांगे, कोमल कोशले, बलराम जोगी, विवेक सिंह,पंकज केसकर, गंगाधर कंवर लोचन कुमार, मोहित राम महिलांगे, संजीव कुमार तिवारी, सुरेंद्र डहरिया की उपस्थिति में श्री गुप्ता ने अपने शिक्षकीय सेवा दौरान आने वाली चुनौतियों व एक शिक्षक के कर्तव्य पर समाज मे पड़ने वाले प्रभाव को बताते हुए अपनी विभिन्न स्मृतियां सुनाई। कार्यक्रम का संचालन लीलाधर पाठक तथा आभार व्यक्त सुरेंद्र डहरिया ने किया। इस अवसर पर तीनों संकुल के शिक्षक एवं शिक्षिकाए शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान