राष्ट्रीय

अभिनंदन मामले में पाकिस्तान के मास्टर स्ट्रोक के जाल में फंसे भारत के लिबरल

पाकिस्तान के डर को छिपाते हुए उसकी प्रशंसा करने वाले, हमारे ही घर में घुस कर बैठे आस्तीन के साँपों को पहचानिए, ये आपके ही आसपास है

सत्याग्रह

अभी मैं पाकिस्तानी चैनेल जियो न्यूज देख रहा था, जिसमें पाकिस्तानी ऐंकर खुश होकर बता रही थी कि, “विंग कमांडर अभिनन्दन को छोड़ने के मुद्दे पर भारतीय लोग, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के निर्णय पर बहुत प्रशंसा कर रही है।”

जरा याद करिए कि भारत में बैठे किस् तरह के लोग पाकिस्तान के ऊपर खुश होकर लहालोट हो रहे हैं? जरा सोचिये कि यह फिर से पाकिस्तान को ‘साइकोलोजिकल विन’ यानि कि मनोवैज्ञानिक जीत देने की कोशिश नहीं है?

यह पाकिस्तान ‘अमन पसंद’ हैं? यह शांतिप्रिय है?

जरा दिमाग पर जोर देकर याद करिए कि ये वही पाकिस्तान है जिसके सैनिकों ने हमारे हुतात्मा सैनिक हेमराज का सिर काटकर उससे फुटबाल खेलते थे।
कैप्टन कालिया को मारने से पहले कितना तड़पाया गया था? उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर के शव को किस हालत में पाकिस्तान ने लौटाया था?
कितनी घटनाएं गिना कर आपकी याददाश्त वापस लाऊं?

अभी भी बॉर्डर पर पाकिस्तान गोले बरसा रहा है, कुपवाड़ा में मुठभेड़ में CRPF का दो और जवान हताहत हो गया है। यहाँ पर कहाँ गई पाकिस्तान की अमनपसंदी? अगर दोगला पाकिस्तान का दिल इतना ही बड़ा है तो, यह सब अभी भी क्यों हो रहा है?

इमरान को पप्पियाँ भेजने वाले दोगलों को याद दिला दूँ कि ये नए भारत की दहशत है, ये अब बनी रहेगी। ये नए भारत का सामरिक और कुटनीतिक जलवा है, और अब ये बरकार रहेगा। सबको यह भी याद रहेगा कि पहले की सरकारें किस तरह अमेरिका-रूस के सामने जा कर गिड़गिड़ाया करती थीं पाकिस्तान के मामले में, और “आज” संसार के सर्वाधिक शक्तिशाली देश का सर्वाधिक ताकतवर इंसान (राष्ट्रपति ट्रंप) भारत की तरफ से कमेंट्री कर रहा था।

ये है नए भारत की धमक !

अच्छा, जियो चैनेल पर ही उसके ऐंकर को अंत में मैंने यह कहते हुए भी सुना कि,.. “अभिनन्दन को वापस कर देने से दुनिया देख रही है कि पाकिस्तान कितना अमन पसंद हैं, और भारत कितना “जंग के लिए जुनूनी”।

बस, इतना सुनते ही मेरे पूरे पैसे वसूल हो गए।

“भारत जंग के लिए जुनूनी हो उठा है” इतना सुनते ही मेरी बाँछें खिल उठीं। यह बात अब सारी दुनिया को याद रखना चाहिए कि, “हाँ, अब भारत घर में घुस कर मारेगा। जिसको जुनूनी कहना है, सनकी कहना है, कहता रहे।

पाकिस्तान के डर को छिपाते हुए उसकी प्रशंसा करने वाले, हमारे ही घर में घुस कर बैठे आस्तीन के साँपों को पहचानिए, ये आपके ही आसपास है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी