अम्बिकापुर

प्रदेश में फिर बर्ड फ्लू की पुष्टि, जिला प्रशासन हुआ अलर्ट….पूरे क्षेत्र को घोषित किया गया इंपैक्टेड जोन

रमेश राजपूत

अम्बिकापुर – प्रदेश में अब भी बर्ड फ्लू की पुष्टि होने से खतरा मंडरा रहा है, इस बार सरगुजा संभाग से बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है। आनन फानन में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने इसे लेकर एक विस्तृत निर्देश भी जारी कर दिए है।बता दें कि सरगुजा के सकालो शासकीय कुकुट पालन प्रक्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से मुर्गों की मौत हो रही थी।

जिसके बाद सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजें गए। सैंपल की रिपोर्ट सोमवार देर शाम मिली। जिसमें मुर्गे एवियन इनफ्लुएंजा वायरस से संक्रमित पाए गए। जिसके बाद जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिला कलेक्टर की ओर से आदेश जारी कर फार्म के 1 किलोमीटर परिधि को इंपैक्टेड जोन घोषित किया गया है। वही 10 किलोमीटर परिधि तक सर्विलेंस जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही क्षेत्र में चिकन की बिक्री पर भी रोक लगा दिया गया है। बता दें कि पोल्ट्री फार्म में में मौजूद सभी मुर्गों को दबा कर नष्ट कर दिया जाएगा।

संक्रमित पोल्ट्री फार्म के आसपास 1 किलोमीटर में स्थित सभी पोल्ट्री फॉर्म के मुर्गे- मुर्गियों को जमीन में दबा कर नष्ट करने के निर्देश हैं। इनके संचालकों को मुआवजा भी दिया जाएगा। पोल्ट्री फॉर्म में काम करने वाले लोगों को भी क्वारेंटाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल