बिलासपुर

विद्युत कर्मी की मौत:- मेंटेनेंस के लिए खंभे में चढ़ा था कर्मी, तभी आया हाई टेंशन लाइन की चपेट में…कौन है जिम्मेदार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सदर बाजार में आज एक बड़ा हादसा हो गया बारिश के बीच विद्युत तारों में अचानक करंट आने से एक बिजली कर्मी की मौत हो गई हाईटेंशन तार के ऊपर से केबल को काटने गए युवक की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। तो वही इस दौरान पुराना कंपोजिट बिल्डिंग में लगे एक एसी में भी ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है।

बिजली विभाग के अफसरों की लापरवाही से युवक की मौत को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है बताया जाता है कि दोपहर के समय सदर बाजार में करोना चौक के पास के आसपास ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई और लोगों के घरों के तार भष्ट हो गए, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना  विद्युत कंपनी को  दी, जिस पर श्याम टॉकीज के सामने विद्युत वितरण कंपनी के दफ्तर में कार्यरत टिंकू राजपूत को अधिकारियों ने यहां विद्युत लाइन सुधारने के लिए भेजा था,वही आगजनी को रोकने के लिए टिंकू राजपूत रिंकू राजपूत ने पहले विद्युत वितरण कंपनी के अफसरों को फोन से जानकारी देते हुए सदर बाजार का विद्युत करंट विद्युत प्रभाव बंद करने के लिए कहा उधर से अधिकारियों ने रिंकू राजपूत को बताया कि बिजली बंद कर दी गई है और वहां केबल को काट सकता है

और जैसे ही महेश ज्वेलर्स के ऊपर छत में करुणा चौक में टिंकू रिंकू बिजली काटने पहुंचा करंट की चपेट में आ गया जिस समय यह कार्रवाई की जा रही थी ऊपर में करंट था और अधिकारियों ने बता दिया था कि बिजली काट दी गई है आनन-फानन में बेहोशी की हालत में विद्युत कर्मी को सिम्स लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया अब बिजली विभाग के अधिकारी एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं विद्युत विभाग के इंजीनियर अमर चौहान का कहना है कि इनवर्टर में करंट रिटर्न आ गया होगा इसलिए या घटना हुई इस घटना के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी यह जांच का विषय है लाइनमैन की मौत के लिए जांच टीम बनाई जाएगी और इस मामले की जांच के जांच होगी रिंकू राजपूत के परिवार को आर्थिक सहायता भी नियम अनुसार दी जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...