अम्बिकापुर

सनसनीखेज़ दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप, हत्या कर युवक और युवती के शव को छुपाया गया था पैरे के नीचे….निर्वस्त्र हालत में युवती की लाश वही चेहरे में चोट के निशान

रमेश राजपूत

अंबिकापुर –  जिले में एक बार फिर सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमें आरोपियों ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. यह घटना संभाग मुख्यालय से क़रीब पैंतीस किलोमीटर दूर बतौली थाना क्षेत्र के सुवारपारा में हुई है। बताया जा रहा है कि ये घटना मंगलवार रात की है।जिंसमे  युवक और किशोरी का निर्वस्त्र शव एक खेत के पुआल में ढका हुआ था।वही बदबू आने पर जब पुआल को हटाया गया तो शव बरामद हुआ है। दोनों ही शव के सर गंभीर रुप से चोटिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार युवक दिलीप पैकरा उम्र 21 वर्ष मैनपाट क्षेत्र का निवासी है जो कि सुआरपारा में ही रहता था, जबकि नाबालिग किशोरी सुआरपारा क्षेत्र की ही बताई गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को इलाक़े में एक समारोह था जहां युवक और किशोरी अंतिम बार देखे गए थे। इस हत्याकांड के बाद पुलिस टीम मौक़े पर पहुंच जांच में जुट गई है और दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुझाने और कातिल की तलाश के लिए एफएसएल टीम और पुलिस डॉग को मौक़े पर बुला लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पेण्डारी के पास तेज रफ्तार कार पलटी... बिलासपुर के युवक की मौत, चालक घायल पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष.. युवक पर चापड़ से हमला, हथेली कटी, तीन आरोपियों पर FIR सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत... प्लेटिना चालक के खिलाफ मामला दर्ज हाइवा का डाला उठाकर सड़क पर दौड़ा रहा था चालक, सरकारी बोर्ड से टकराया, बिजली तार टूटकर गिरा, बड़ा हा... शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने मां को अधजले डंडे से पीट-पीटकर मार डाला...हृदयविदारक घटना से मची सनसन... सोशल मीडिया पर जल्दी अमीर बनने की सनक में मासूम की बेरहमी से हत्या, बच्चे को शराब पिलाकर चाकू से रेत... बिलासपुर:- दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, दोनो... पांच साल के मासूम की हत्या.. खेत के गड्ढे में बोरी-कंबल में लिपटा मिला शव, रिश्तेदार संदेही हिरासत म... सकरी से स्कूल जाने निकले शिक्षक रहस्यमय ढंग से लापता, पत्नी ने अपहरण की जताई आशंका, जूना बिलासपुर के सत्संग भवन में तीन दशक से गूंज रहे रामायण पाठ और भजन, शिवप्रताप साव की पहल से आज भी...