छत्तीसगढ़रेलवे

रेल कर्मियों की सूझबूझ से बची घायल यात्री की जान, पहुंचाया अस्पताल

पेट्रोलमैन ने तत्परता दिखाते हुये इस की सूचना तुरंत सक्ती के स्टेशन मास्टर एवं पीडब्लूंआई को दी एवं स्टेशन मास्टर नें बिलासपुर कंट्रोल को जानकारी दी

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

इस शुक्रवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में बाराद्वार-सक्ति खंड के मध्य पेट्रोलिंग करते हुये पैट्रोलमैनों ने राकेश कुमार साहू नाम के एक घायल की जान बचाकर मानवता का परिचय दिया।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के बाराद्वार-सक्ती के बीच 01 मार्च को रात्रि 00.15 बजे दोनों स्टेशनों के बीच पेट्रोलिंग कर रहे पेट्रोलमैन पवन कुमार एवं मनोज कुमार के द्वारा रेलवे ट्रैक के किनारे राकेश कुमार साहू घायल व्यक्ति को देखकर दोनों पेट्रोलमैन ने तत्परता दिखाते हुये इस की सूचना तुरंत सक्ती के स्टेशन मास्टर एवं पीडब्लूंआई को दी एवं स्टेशन मास्टर नें बिलासपुर कंट्रोल को जानकारी दी और सक्ती स्टेशन मास्टर ने त्वरित कदम उठाते हुए आने वाली मालगाडी को राकेश कुमार साहू घायल व्यक्ति के पास रूकवाकर दोनों पैट्रोलमैनों के द्वारा राकेश कुमार साहू को मालगाडी से सक्ती स्टेशन में तक लाया एवं सक्ती स्टेशन से 108 एम्बुलेस के द्वारा सक्ती के शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है एवं राकेश कुमार साहू के घायल होने की सूचना उनकेे परिवार वालों को भी दी गयी है। श्री राकेश कुमार साहू ग्राम बगबडवा, सक्ती का रहने वाला है। वहॉ उसके परिवार भी पहुॅच चुके है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...