बिलासपुर

शहर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले महाराष्ट्र में चढ़े पुलिस के हत्थे, दो चोरो को लेकर पहुँची सिविल लाइन पुलिस

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – दो महीने पूर्व सिविल लाइन थाना क्षेत्र में योगा शिक्षका के सुने मकान में हुए चोरी के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। अंतराज्यीय चोर गिरोहों को पकड़ने में महाराष्ट्र पुलिस ने बिलासपुर पुलिस की काफी मदद की है। जिसके बलबूते सिविल लाइन पुलिस ने चोरो को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस पूरे मामले में सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो जनवरी को नेहरू नगर निवासी मनीषा सालोमान के सुने मकान में चोरो ने मुख्य दरवाजे का कब्जा तोड़कर लाखो रुपए की चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग निकले थे। जिसकी जांच सिविल लाइन पुलिस कर रही थी। इसी बीच उन्हें थाना रामनगर जिला गोंदिया महाराष्ट्र से सूचना मिला कि उनके द्वारा पकड़े गए आरोपी उमेशचदं मिश्रा उर्फ राहुल मिश्रा , अनिल बोरकर व अक्षय कुमार गुप्ता के द्वारा बिलासपुर में भी चोरी की घटना का अंजाम दिया है। जिसकी जानकारी लगते ही तत्काल सिविल लाइन पुलिस की एक टीम थाना रामनगर जिला गोदिया महाराष्ट्र पहुँची। जहा चोरी के मामले में आरोपी भंडारा जेल महाराष्ट्र बंद हाने से आरोपीयो को प्रोटेक्शन वारटं मे लिया गया। जिनसे पुछताछ मे आरोपीयो ने प्रार्थीया

मनीषा के घर चोरी करना स्वीकार किया। जिनसे पुलिस ने मोबाइल,अमेरिकन डायमडं किमती मोती बरामद किया है। नेहरू नगर में हुए चोरी के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी जिला भंडारा महाराष्ट्र निवासी अनिल बोरकर,शादीपुर डिपो, पटेल नगर निवासी अक्षय कुमार गुप्ता और जेल रोड डोगरगढ निवासी रमेश चन्द्र मिश्रा को प्रोटेक्शन वारंट में लाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...