गरियाबंद छत्तीसगढ़

जंगली हाथियों का आतंक, धान संग्रहण केंद्र के चौकीदार को पटक पटक कर मारा….शव के हुए 4 टुकड़े

रमेश राजपूत

गरियाबंद – जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक के कुंडेल भाटा धान संग्रहण केंद्र के चौकीदार पर बीती रात हाथियों ने हमला कर दिया। चौकीदार का शव केंद्र में चार हिस्सों में बटा हुआ मिला है। मिली जानकारी के रात करीब 2 बजे हाथियों ने धान संग्रहण केंद्र में प्रवेश किया और वहां चौकीदारी कर रहे शख्स को बेरहमी से पटक-पटक कर मार डाला। इस घटना के बाद से आस-पास के इलाके में हाथियों की दहशत एक बार फिर बढ़ गई है। मामले की गरियाबंद डीएफओ मयंक अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए इसे दुर्भाग्यजनक बताया है। उन्होंने कहा है कि दो दंतेल हाथियों ने 32 वर्षीय चौकीदार ज्ञान चंद सतनामी को पटक-पटक कर मार दिया है। इस घटना में चौकीदार का शव चार हिस्सों में अलग-अलग हो गया है। मृतक के परिवार को प्राथमिक राहत राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल...