न्यूज़

वही सत्य है वही शिव है वहीं सुंदर है

इस धरती और प्रकृति पर जितना अधिकार मनुष्य का है, उतना ही अधिकार दूसरे अन्य प्राणियों का भी है।
इसलिए अब यदि सनातन धर्म का मजाक उड़ाएं तब अपने विवेक और ज्ञान का इस्तेमाल जरूर करें

सत्याग्रह

पिछले कुछ समय से सनातन धर्म का मजाक उड़ाने वालों की संख्या बढ़ी है। इसका कारण उनकी शिक्षा व्यवस्था या उनके घर का संस्कार हो सकता है। कुछ मूढ़मति, सनातन धर्म में 33 करोड़ देवी देवता को लेकर कुतर्क करते हैं। इसका कारण भी उनका अज्ञानी होना ही है।
धर्म और प्रकृति एक दूसरे के पूरक हैं। हम प्रकृति का ही हिस्सा हैं। हम इसी प्रकृति में पैदा होते हैं, जीवन जीते हैं और वापस प्रकृति में समाहित हो जाते हैं।
चूंकि सनातन धर्म सबसे अधिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाला धर्म है इसलिए इस धर्म ने स्वयं को प्रकृति से जोड़ लिया है। मनुष्य या किसी भी प्राणी का जीवन प्रकृति के बगैर संभव नहीं है। इसलिए सनातन धर्म में उनकी महत्ता स्वीकार करते हुए उन्हें देवी, देवता माना गया है। यही कारण है कि हम जल को, अग्नि को, वायु को, पहाड़ों को, नदियों को और पेड़—पौधों को देवी देवता मानते हैं। इसका सीधा मतलत यह है कि यदि हम अपना अस्तित्व बचाए रखना चाहते हैं तब प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है। आपको यह भी ज्ञात होगा कि जिस नदी, पहाड़, पेड़—पौधों को हम देवी देवता मानते हैं उनका महत्व औषधीय और अन्य रूपों में सबसे अधिक है।
दूसरी बात पशुओं को भी भगवान या उनके वाहनों के रूप में दर्शाने का कारण भी प्रकृति से सामंजस्य की भावना ही है। साथ ही इससे सह अस्तित्व की भावना का भी बोध कराना है। इस धरती और प्रकृति पर जितना अधिकार मनुष्य का है, उतना ही अधिकार दूसरे अन्य प्राणियों का भी है।
इसलिए अब यदि सनातन धर्म का मजाक उड़ाएं तब अपने विवेक और ज्ञान का इस्तेमाल जरूर करें।

error: Content is protected !!
Letest
लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि...