रतनपुर

खारंग नदी में रेत चोरी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई… चार ट्रैक्टर जब्त, नायब तहसीलदार ने की छापेमारी,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – ग्राम अकलतरी स्थित खारंग नदी में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। बेलतरा के नायब तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने अचानक दबिश दी, जिससे रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया। सूचना के आधार पर पहुंची राजस्व टीम को देखते ही रेत चोर भागने लगे और ट्रैक्टर से रेत खाली कर इधर-उधर हो गए, लेकिन टीम ने पीछा करते हुए चार ट्रैक्टरों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पकड़े गए ट्रैक्टरों को रतनपुर थाना में सुपुर्द कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।नायब तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला ने बताया कि खारंग नदी में निरीक्षण के दौरान जब ट्रैक्टर चालकों से वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। दस्तावेजों की जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर चारों ट्रैक्टरों को जब्त कर रेत के अवैध परिवहन का मामला दर्ज किया गया। रतनपुर क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध रेत उत्खनन को देखते हुए प्रशासनिक कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की छापामार कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...