रतनपुर

3 किलो आभूषणों से मां महामाया का किया गया राजसी श्रृंगार, कन्या पूजन और ब्राम्हण भोज के साथ नवरात्र का होगा समापन।

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर-बासंती नवरात्र की नवमी पर बुधवार को रतनपुर महामाया देवी मंदिर में करीब साढ़े 3 किलो स्वर्ण आभूषणों से मां महामाया का राजसी श्रृंगार हुआ. वहीं आरती और राजसी नैवेद्य चढ़ाने के बाद ट्रस्ट ने कन्या पूजन और ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया।. कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार मंदिर ट्रस्ट ने सांकेतिक रूप से कन्या पूजन और ब्राह्मण भोज का आयोजन किया है। जिसमें नौ कन्या, दो बटुक, 11 ब्राम्हण शामिल होंगे।. इसके बाद 150 ज्योति रक्षकों ने भोजन प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा।. जिसके बाद बासंती नवरात्र पर्व संपन्न होगा।।।


मां महामाया मंदिर ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी सुनील संथोलिया ने बताया कि सुबह 6 बजे मां महामाया का राजसी श्रृंगार किया गया।. इसके बाद विधि विधान से माता की पूजा की गई। देवी मां का श्रृंगार लगभग साढ़े 3 किलो स्वर्ण आभूषण से किया गया है. जिसमें मां को रानीहार, कंठ हार, मोहर हार, चंद्रहार, करधन और नथ धारण सहित 22 प्रकार के आभूषण का श्रृंगार कराया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...