रतनपुर

कोरोना मरीजो के लिए राहत की खबर, 10 ऑक्सीजन कसन्ट्रेटर पहुँचे रतनपुर….मंदिर ट्रस्ट के कोविड केयर सेंटर में होंगे उपलब्ध

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – सिद्ध शक्ति पीठ माँ महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर द्वारा 10 ऑक्सीजन कसन्ट्रेटर खरीदी किया गया था जो आज रतनपुर पहुचा। माँ महामाया देवी ट्रस्ट द्वारा लखनी देवी मंदिर परिसर में 25 बेड का covid केयर हॉस्पिटल प्रारंभ करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कल सोमवार से कोरोना के मरीज जिनको ऑक्सीजन की कमी है उनको मशीन से आक्सीजन मिलना शुरू हो जाएगा। जिससे रतनपुर सहित आस पास के लोगो को इसकी सुविधा का लाभ मिलेगा।

माँ महामाया मंदिर ट्रस्ट कोरोना काल मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रही है। पिछले वर्ष लॉक डाउन के समय पैदल आने वाले लाखों लोगों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था महामाया ट्रस्ट द्वारा किया गया था। लॉक डाउन के समय कोई भी व्यक्ति रतनपुर से भूखा नही गुजरा था। वही कुछ दिन पूर्व ही ट्रस्ट के द्वारा रतनपुर में 30 लाख रुपये का पानी टंकी निर्माण कराया गया है।

साथ ही 30 लाख रुपये का एक और पानी टंकी प्रस्तावित है जिसका निर्माण कुछ दिनों में चालू हो जाएगा,, सिद्ध शक्ति पीठ माँ महामाया मंदिर ट्रस्ट लगातार सामाजिक कार्यो में अपनी भूमिका निभाती रही है।

ऑक्सीजन कसन्ट्रेटर मशीन रतनपुर में उपलब्ध हो जाने से रतनपुर में काफी हर्ष का माहौल है, वही सभी रतनपुर महामाया ट्रस्ट को आभार प्रदर्शित कर रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि बिलासपुर के श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में डीएनबी शिक्षा को मिली नई पहचान, अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्... आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल