बिलासपुर

शहर में बच्चों के घर पहुंच कर उन्हें हैप्पी बर्थडे बोल रही है बिलासपुर पुलिस,

रमेश राजपूतबिलासपुर- लॉक डाउन के कारण लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन के लिए प्रेरित करने बिलासपुर पुलिस नित नए तरीकों का इजाद कर रही है। आम लोगों के साथ अपनी घनिष्ठता बढ़ाने और उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने की दृष्टि से पुलिस ने शहरवासियों से निकट संबंध बनाने की दिशा में एक और अनोखी पहल शुरु की है। इसके तहत बिलासपुर पुलिस शहर में रहने वाले ऐसे बच्चों के घर जाकर उन्हें हैप्पी बर्थडे बोल रही है। साथ ही बर्थडे गिफ्ट भी भेंट कर रही है। ऐसा करने के पीछे पुलिस की सोच यह है कि लॉक डाउन के कारण बहुत से शहरवासियों के बच्चे अपना जन्मदिन धूमधाम से नहीं बना पा रहे हैं। छोटे बच्चों से लेकर किशोर वय तक के बच्चों को अपने क्लासमेट तथा साथियों के बिना ही अकेले में महज परिवारजनों के बीच सादगी के साथ जन्मदिन मनाना पड़ रहा है।बिलासपुर पुलिस ऐसे ही बर्थडे किड्स के घर जाकर न केवल उन्हें उनका जन्मदिन जोशो-खरोश के साथ विश कर रही है। वरन उन्हें जन्मदिन का छोटा-मोटा गिफ्ट भी प्रदान कर अपनेपन का अहसास करा रही है। इसी क्रम में आज सिविल लाइन पुलिस थाने के टी आई परिवेश तिवारी चंद पुलिसकर्मियों के साथ बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार मनीष शर्मा के डी पी विप्र कॉलेज के पास स्थित निवास तक गए और वहां उनकी बिटिया पंक्ति शर्मा, भतीजे वंश शर्मा और भतीजी आरुषि शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर सस्नेह बर्थडे गिफ्ट भी प्रदान किया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट...