धर्म -कला-संस्कृतिबिलासपुर

पवित्र प्रकाश पर्व के दूसरे चरण में निकली यात्रा 26 सितंबर को पहुंचेगी बिलासपुर

डेस्क

इस वर्ष श्री गुरु नानक देव जी महाराज का पावन 550 वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इस कारण पूरे वर्ष भर देशभर के सिख समाज द्वारा विविध आयोजन किए जा रहे हैं । इसी कड़ी में आगामी 22 सितंबर को उड़ीसा के संबलपुर से ऐतिहासिक यात्रा निकाली जाएगी।

विश्व भाईचारा वर्ष 2019 थीम साथ संबलपुर से निकलने वाली है यात्रा विभिन्न शहरों का भ्रमण करते हुए 26 सितंबर को बिलासपुर पहुंचेगी। जहां इसका स्वागत किया जाएगा और बिलासपुर में भी कई कार्यक्रम होंगे। इस संबंध में बिलासपुर दयालबंद गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी, संबलपुर गुरुद्वारा प्रबंध कमिटी, शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर, रायगढ़ गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ,ब्रजराजनगर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के सदस्यों पदाधिकारियों की एक अहम बैठक ली गई जिसमें यात्रा को सफल बनाने और विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस बैठक में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी अमृतसर की ओर से छत्तीसगढ़ सिख मिशन के प्रमुख सरदार गुरमीत सिंह सैनी, दयालबंद गुरुद्वारा के प्रबंध प्रधान अमरजीत सिंह दुआ ,गोड़पारा गुरुद्वारा के प्रधान सरदार रणजीत सिंह कस्तूरिया, 27 खोली गुरुद्वारा के प्रधान सरदार विक्रम सिंह, यदुनंदन नगर गुरुद्वारा के प्रधान दिलदार सिंह, जोगिंदर सिंह गंभी,र सुरजीत सिंह तखतपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह हुरा सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल हुए, जिन्होंने आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए रूपरेखा तय की।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...