रतनपुर

ऑक्सीजन मैन सूर्यकांत की मदद के लिए लोग आ रहे सामने, शिक्षक परिवार और मेडिकल स्टोर संचालक ने उपलब्ध कराए 2 ऑक्सीजन सिलेंडर

जुगनू तंबोली

रतनपुर – कोरोना संक्रमण काल में 24 घण्टे लोगो की मदद के लिए जुटे हुए रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत्त सूर्यकांत रजक की मेहनत और सेवा भावना से क्षेत्र के लोग खासे प्रभावित है, जो अब अपनी अपनी तरफ से मदद की पेशकश करने लगे है। इसी क्रम में क्षेत्र के दो परिवारों से दो और ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है। गौरतलब है कि ऑक्सीजन मैन सूर्यकांत क्षेत्र में कोरोना संक्रमित या गम्भीर मरीज जिसे ऑक्सीजन की आवश्यकता होती हैं। सूचना मिलते ही वो तुरन्त गाड़ी में ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर निकल पड़ते है। अब तक सूर्यकान्त 50 से अधिक गम्भीर मरीज को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराकर उनकी जान बचा चुके है। उनके इस कार्य को देख कर ही नगरवासी उन्हें ऑक्सीजन मैन कहने लगे हैं। कोरोना से पहले भी सूर्यकान्त जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण काल मे जब नगर वासियो को ऑक्सीजन की आवश्यक्ता हुई तो वो निःशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराने लगे। उन्होंने बताया कि कोरोना शुरू होने से पहले वो नगर में चंदा एकत्रित कर 4 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद कर रखे थे। जो अब लोगो के काम आ रहा है। 

सभी का मिल रहा सहयोग

ऑक्सीजन मैन सूर्यकांत को लोगो की मदद करते देखते हुए इस पुनीत कार्य मे प्रोत्साहित करने क्षेत्र के लोग सामने आ रहे है और मदद कर रहे है,

क्षेत्र के ही शिक्षक परिवार से अनिल शर्मा और मीरा शर्मा निवासी करैहापारा के द्वारा 1 ऑक्सीजन सिलेंडर साथ हीॐ मेडिकल स्टोर के संचालक मनोजित जायसवाल के द्वारा 1 ऑक्सीजन गैस सिलेंडर और उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

सूर्यकान्त रजक ने बताया कि उनका साथ क्षेत्र के समाज सेवको के साथ ही कई डाक्टर भी दे रहे हैं। सूचना मिलने पर मरीजो को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के साथ उनकी हेल्थ की जांच भी कर रहे। डाक्टरो की सलाह पर गम्भीर मरीज को दवा देने के साथ उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि बिलासपुर के श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में डीएनबी शिक्षा को मिली नई पहचान, अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्... आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ...