बिलासपुर

शराब के लिए पैसों की मांग…मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल…सरकंडा थाना क्षेत्र में हुई वारदात,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा में शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी बलवंत साहू, निवासी सुभाष चौक चिंगराजपारा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पुत्र सोमेश उर्फ सोनू साहू से तीन दिन पूर्व आदि ध्रुव निवासी चिंगराजपारा शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं देने पर आरोपी विवाद और झगड़ा करता रहा। प्रार्थी ने बताया कि 30 अप्रैल 2026 को भी आरोपी ने उनके घर के पास पत्थरबाजी करते हुए हंगामा किया था। इसके बाद 1 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे फिर से आरोपी आदि ध्रुव अपने भाई के साथ उनके घर के पास पहुंचा और सोमेश से पैसे मांगने लगा। इंकार करने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान आदि ध्रुव ने अपने पास रखी नुकीली वस्तु से सोमेश पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक किसी तरह भागकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकंडा पुलिस ने आरोपी आदि ध्रुव एवं उसके भाई के खिलाफ धारा 115(2), 119(1), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,