तखतपुर

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी ठोकर, मौके पर एक की मौत…दूसरा गंभीर

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – कार व बाइक में भिड़ंत हो गया जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हॉस्पिटल में पहुंचाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पथरिया मोड़ दुर्गा दाल मिल के पास शनिवार की रात्रि 10 बजे यह घटना हुई है। मुंगेली की ओर से आ रहे हीरो होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 ईवी 8021 का चालक ओमप्रकाश धुरी पिता सुखराम धुरी निवासी कोसमा (जरहागांव) निवासी अपने साथी नितेश धुरी के साथ तखतपुर की ओर आ रहा था।

तभी तखतपुर की ओर से जा रहे स्विफ्ट कार सीजी 28 एम 2208 का चालक तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक चालक को ठोकर मार दिया जिससे बाइक चालक ओमप्रकाश धुरी के सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा साथी नितेश धुरी दूर जा गिरा वह भी गंभीर स्थिति में घायल हो गया आसपास के लोगों ने घटना को देखकर इसकी जानकारी जरहागांव पुलिस को दी गई जहां दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एएसआई सलिक राजपूत अपने टीम के साथ

घटनास्थल पहुंचे और 108 से घायल व मृतक को तखतपुर सामुदायिक केंद्र भेजा गया जहां डाक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए घायल को बिलासपुर सिम्स कर दिया गया है। जहां घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही एक्सीडेंट करने वाला स्विफ्ट कार चालक अपने कार को घटनास्थल में ही छोड़कर भाग निकला है पुलिस ने कार जप्त कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...