बिलासपुर

लेन देन के विवाद पर तोरवा के युवक का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई….अधमरा कर तारबाहर में फेंका, ईलाज के दौरान हुई मौत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में फिर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें तोरवा क्षेत्र के निवासी 1 युवक का अपहरण कर कुछ युवकों ने जमकर पिटाई की और फिर अधमरा कर तारबाहर थाना क्षेत्र के विनोबा नगर की गली में फेंककर फरार हो गए। जिसे डायल 112 की टीम ने हॉस्पिटल पहुँचाया जहाँ उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई है।

मामले में परिजनों ने बताया कि लेन देन के विवाद को लेकर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, जिनके मारपीट से ही युवक की मौत हुई और यह हत्या है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा में रहने वाला हरीओम सिंह 24 वर्ष ब्याज पर रुपये देता था। उसने ताेरवा में ही रहने वाले इंद्रजीत यादव और श्रेयांश राजपूत से करीब आठ लाख रुपये उधार में लिए थे। इसी बात को लेकर हरीओम सिंह और इंद्रजीत व श्रेयांश का विवाद चल रहा था।

परिजनों ने बताया कि 24 अक्टूबर की दोपहर इंद्रजीत और श्रेयांश हरीओम को खोजते हुए घर आए थे। उसी रात दोनों हरीओम को घर से अपने साथ लेकर चले गए। रात करीब एक बजे इंद्रजीत ने अपने मोबाइल से हरीओम की बात परिजनों से कराई। इस दौरान हरीओम ने कहा था कि इंद्रजीत और श्रेयांश उसकी पिटाई कर रहे हैं। इसके बाद हरीओम से उनकी कोई बात नहीं हुई। दूसरे दिन श्रेयांश ने परिजनों को बताया कि उसे रात में ही छोड़ दिया है। इधर शनिवार की शाम तोरवा पुलिस ने परिजनों को बताया कि हरीओम की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पूछताछ में पता चला कि हरीओम 25 अक्टूबर की सुबह घायल अवस्था में विनोबा नगर में मिला था।

उसे पुलिस कर्मियों ने अस्पताल भेजा। उसने अस्पताल के कर्मचारियों को अपनी आपबीती बताई थी। इसके बाद भी पुलिस ने मामले में लापरवाही बरती। परिजनों ने इंद्रजीत यादव, श्रेयांश और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है और मामले में पुलिस से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...