मल्हार

मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में शुरू हुआ मस्तूरी जोड़ो पदयात्रा…तीसरे दिन पहुंची मल्हार हुआ भव्य स्वागत, प्रदेश में फिर से कांग्रेस की छत्तीसगढ़िया सरकार बनाने आह्वान…

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज़ पर सीपत क्षेत्र के ज़िला पंचायत सदस्य एवम सभापति राहुल सोनवानी ने मस्तूरी के जोंधरा से मस्तूरी जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत किया है। पहले दिन से यात्रा प्रत्येक दिन 10 किमी की पदयात्रा के फलस्वरूप प्रथम चरण के तीसरे दिन सोमवार को पदयात्रा पचपेड़ी के अंबेडकर चौक पहुची जहाँ बाबा डॉ भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति में पूजा अर्चना ,माल्यार्पण कर पदयात्रा की शुरुआत हुई जो पचपेड़ी से ओखर , भगवानपाली होते हुए धनगवाँ , पकरीया से मल्हार पहुँची। जहां मस्तूरी जोड़ो पदयात्रा के संयोजक राहुल सोनवानी ने जगत जननी माँ डिड्नेश्वरी की पूजा अर्चना कर मस्तूरी सहित प्रदेश के सुख समृद्धि लिए प्रार्थना की। सभापति सोनवानी के पदयात्रा का मुख्य उदेश्य प्रदेश के मुखिया छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़ में चलाये जा रहे योजना को घर घर पहुँचाना है जिससे आम आदमी प्रदेश की योजनाओं का फायदा उठा सके। श्री सोनवानी की सोच है कि कांग्रेस को एकजुट कर प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बनानी है।

धनगवाँ एवं मल्हार में पदयात्रियों का पटाखे फोड़ कर युवाओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत धनगवाँ के पंच दुलरवा राय , सुरेंद्र राय छत्तू लहरिया , गोवर्धन कुर्रे , मोतीलाल घोष श्यामता पंडित , उत्तर घोष सत्रुहन टंडन , हरप्रशाद कुर्रे , रोहित राय शोभा राय भोंडुल टंडन , राजेंद्र डहरिया , नीलकमल डहरिया नोहर डहरिया रहस राय , राजा राय , शुभम् टंडन अविनाश मिश्रा संजय यादव शुभम् यादव अंकित यादव सहित सैकड़ो लोगों ने जगह जगह स्वागत किया।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी में चाकू के दम पर लूट का खुलासा...आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार फर्जी परमिट की आड़ में लकड़ी का खेल! रायगढ़ में इंटरस्टेट तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार मस्तूरी:- बेटी की शादी के लिए लोन लेने पहुंचा था बैंक...मदद के बहाने शातिर ने खाते से निकाल लिए 2.50... सीपत:- अकेला पाकर युवक पर बरसाया चाकू, पेट और सीने में किए कई वार, पूर्व रंजिश में जान लेने की कोशिश... सीपत में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 4 स्थाई वारंटी... बिलासपुर: रंगदारी का आतंक! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो व्यापारी के बेटे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा बिलासपुर:- आरपीएफ कॉलोनी में कत्ल से हड़कंप, पहरे के बीच बेखौफ हत्यारे!.... स्टेशन से सटे संवेदनशील ... 500 की ड्रेस के चक्कर में गंवाए एक लाख... शिक्षित नर्स भी साइबर ठगों के जाल में फंसी छत्तीसगढ़ में ड्राई डे घोषित... 4 सितंबर को बंद रहेंगी शराब दुकानें, अवैध बिक्री और परिवहन पर होगी स... भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण में मंडल प्रभारियों की घोषणा, युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर