रायपुर

कोरोना अपडेट :- प्रदेश में बस्तर जिले से मिले सबसे ज्यादा 55 मरीज तो कोरिया से 45…लगातार कम हो रहे आंकड़े, वही 1500 के करीब मरीज आज हुए डिस्चार्ज

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – प्रदेश में कोरोना की गति अब थमने लगी है। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घण्टो में 609 नए संक्रमितो की पहचान की गई है। जबकि 8 मरीजो के मौत की पुष्टि हुई है। हालाकि की प्रदेश के 1494 मरीज स्वास्थ्य होने उपरांत डिस्चार्ज किए गए हैं। आपको बता दे प्रदेश में सबसे ज्यादा 55 मरीज बस्तर जिले में मिले है। वही कोरिया जिले में 45,रायपुर में 42,बलौदाबाजार में 39,सुकमा में 35,बीजापुर में 33,जांजगीर में 33 मरीज मिले है। बाकि जिलों में 30 से कम मरीजो की पहचान की गई है। हालाकि अब भी प्रदेश का एक भी ऐसा जिला सामने नही आया है। जहाँ बीते 24 घण्टो में एक भी संक्रमितो की पहचान नही की गई हो। इधर प्रदेश में 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि 6 जिलों में आज 1-1 मौत हुई है। जिनके साथ अब प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 13 हजार 342 हो गई है। जबकि अब कुल संक्रमितो की संख्या 9 लाख 88 हजार 172 हो गई है। जिनमे से 11 हजार 717 एक्टिव मरीज है। जिनका सघन उपचार जारी है। 

संक्रमण का उतार चढ़ाव जारी..

न्यायधानी में कोरोना संक्रमण का उतार चढ़ाव अब भी जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिले में 11 संक्रमितो कि पहचान की गई है। जिनमे सबसे अधिक 9 मरीज बिलासपुर शहर के है। जबकि 2 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से है। वही एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत महादेव हॉस्पिटल में हुआ है। कोरबा निवासी संक्रमित महिला को 10 जून को महादेव हॉस्पिटल में बेहतर उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहाँ आईसीयू में उनका सघन उपचार जारी था। लेकिन मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। इसके साथ अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 64 हजार 445 हो गई है। जबकि अब तक कोरोना से 1545 मरीजों की जाने जा चुकी है। 

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...