बिलासपुर

सुशासन तिहार से नदारद क्लस्टर प्रभारी सीडीपीओ को नोटिस जारी…जिला कलेक्टर ने की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण ने सुशासन तिहार की ड्यूटी से नदारद सकरी की परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अनुराधा आर्य को शो कॉज नोटिस जारी किया है। सकरी की सीडीपीओ श्रीमती आर्य की ड्यूटी तखतपुर विकासखण्ड के काठाकोनी पेण्डारी क्लस्टर में प्रभारी के रूप में लगाई गई है। निरीक्षण के दौरान आज सवेरे 10 बजे वे गैरहाजिर पाई गई। कलेक्टर ने जारी नोटिस में कहा है कि शासन के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में गैरमौजूदगी कार्य के प्रति लापरवाही और स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है।

शासकीय काम-काज के प्रति उदासीनता एवं कदाचरण की श्रेणी में यह कृत्य आता है। तथा सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का घोर उल्लंघन है। उक्त कृत्य के लिए क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाये। ड्यूटी से गायब रहने के संबंध में समक्ष में उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करें अन्यथा एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,