अम्बिकापुर

सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी….बेरहमी से की गई है हत्या….पुलिस जुटी शिनाख्त और कार्रवाई में

रमेश राजपूत

अंबिकापुर – जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा हुआ जिसमें एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड में मृतक के शरीर के एक नहीं बल्कि कई टुकड़े किए गए है। हत्यारे ने शव की पहचान उजागर ना हो इसलिए उसके सिर को ही धड़ से अलग कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी इतना शातिर है कि आसपास के इलाके में शव की दुर्गंध न फैले इसके लिए उसने शातिराना अंदाज में उस अज्ञात आरोपियों ने शव के पास भारी संख्या में मरी हुई मुर्गियों को भी फेंक दिया था। वही सर कटी लाश मिलने के बाद कोतवाली पुलिस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर करीब 12:00 बजे स्थानीय लोगों की सूचना पर शहर के महामाया पहाड़ से लगे गर्दनपाठ नाले से एक युवक के शव को पुलिस ने निकाला। लेकिन शव से सिर गयाब था, जिस वजह से शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक कौन है और किस मकसद से इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया इस बात का खुलासा अभी नही हो पाया है। बहरहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल