बिलासपुर

ऑनलाइन चाकू, छुरी मंगाने वालो की बिलासपुर पुलिस ने निकाली कुंडली….10 फरवरी तक थाने में जमा करने  निर्देश वरना होगी आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

उदय सिंह

बिलासपुर – पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन, फ्लिपकार्ट, ब्लूडार्ट, एक्सप्रेसवे, मीशो आदि के मैनेजरों के साथ बैठक की। इस बैठक में ऑनलाइन माध्यम से चाकू की बिक्री और डिलीवरी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बीते एक वर्ष के दौरान बिलासपुर जिले में ऑनलाइन माध्यम से चाकू मंगवाने वाले ग्राहकों की जानकारी एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी को संबंधित थाना प्रभारियों को भेज दिया गया है। पुलिस ने ऐसे सभी ग्राहकों से 10 फरवरी 2025 तक अपने थाना क्षेत्र में चाकू जमा या चेक कराने की अपील की है। थाना प्रभारी जमा किए गए चाकू की जांच करेंगे। यदि घरेलू उपयोग हेतु प्रतीत होता है, तो उसे संबंधित व्यक्ति को वापस कर दिया जाएगा। लेकिन यदि चाकू संदिग्ध या गैर-कानूनी उद्देश्य से खरीदा गया पाया गया, तो सुरक्षा के मद्देनजर उसे थाना में जमा कर लिया जाएगा। यदि 10 फरवरी 2025 तक ग्राहक स्वयं चाकू जमा नहीं करते हैं, तो पुलिस विभाग द्वारा औचक निरीक्षण किया जाएगा और शस्त्र अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कानून का पालन करें और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सहयोग करें।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...