रायपुर

सीमा पर तनाव:- पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने की अनुमति पर रोक,

रमेश राजपूत

रायपुर– छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर ने वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सभी पुलिस इकाई प्रमुखों को एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। इस निर्देश के अनुसार, अब बिना अपरिहार्य आवश्यकता के कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा और न ही उन्हें अवकाश की अनुमति दी जाएगी।पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि वर्तमान स्थिति ऐसी है जहाँ अतिरिक्त सतर्कता और तत्परता की आवश्यकता है। ऐसे में सभी इकाई प्रमुखों को यह निर्देशित किया गया है कि किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को अत्यावश्यक परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश या प्रशासनिक कार्य हेतु मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान न की जाए। इसके साथ ही आदेश में यह भी कहा गया है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी अधिकारी व कर्मी पूर्ण तैयारी की स्थिति में रहें तथा इकाई स्तर पर हर समय उपलब्ध रहें।इस आदेश की प्रतिलिपि समस्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों, रेंज पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस महानिरीक्षकों, और उप पुलिस महानिरीक्षकों को भेजी गई है ताकि निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा लिया गया यह निर्णय राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और किसी भी संभावित चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना करने हेतु उठाया गया एक सतर्क कदम माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...