बिलासपुर

पैसे मांगने पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला… गंभीर रूप से घायल युवक का कटा कान, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में उधार दिए गए पैसे वापस मांगना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पैसे मांगने से नाराज आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर प्रार्थी का दाहिना कान काट दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खोंड निवासी रघुनंदन प्रसाद पाण्डेय ने 8 जून को थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दिवाली से पहले उन्होंने परिचित शनि केंवट को मकान निर्माण के लिए 10 हजार रुपये उधार दिए थे। लंबे समय से रकम वापस नहीं मिलने पर 8 जून की रात करीब 8 बजे उन्होंने गांव में मिले शनि केंवट से अपने पैसे मांगे। इस बात से नाराज होकर आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद वह प्रार्थी के घर के पास पहुंचा और जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे की कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में प्रार्थी का दाहिना कान कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 327/2026 के तहत धारा 118(2), 296, 351(3) एवं 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी शनि केंवट 45 वर्ष निवासी खोंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी बरामद कर जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई में एएसआई सुरेंद्र कश्यप और प्रधान आरक्षक शरीफुद्दीन खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...