पचपेड़ी

अज्ञात हाइवा की ठोकर से मासूम की हुई मौत,,गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

उदय सिंह

मस्तुरी-शनिवार पचपेड़ी थाना क्षेत्र में अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। जिससे गुस्से ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ध्रुवाकारी में सुबह 8,30 बजे पचपेड़ी तरफ से आ रहे रेत से भरे अज्ञात हाइवा ने ध्रुवाकारी बाजार चौक के पास खेल रहे बच्चे गोविंदा उम्र 4 वर्ष पिता करन जांगड़े को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बच्चे की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत हो

गई वही दुर्घनाग्रस्त अज्ञात हाइवा अपने वाहन के साथ फरार हो गया जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फुट पड़ा। उन्होंने मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन के ओर से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नही पहुँचे।

जिससे ग्रामीणों में गहमा गहमी का मौहोल व्याप्त है। हालाकि मामले में स्थानीय पुलिस अज्ञात वाहन के तलाश में जुट गई है। वही घटना स्थल पर पुलिस जवान तैनात कर दिए है।

error: Content is protected !!
Letest
सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ...