बिलासपुर

सड़क में खड़ी पानी टैंकर को ही कर लिया था चोरी, पुलिस ने चोर और खरीददार को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में इनदिनों चोरों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में बड़ी बड़ी चोरियों को छोड़ स्थानीय पुलिस एसपी को पुचकारने छोटे मोटे चोरी का खुलासा कर रहे है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सरकंडा पुलिस ने टैंकर चोरी का खुलासा किया है। जहाँ चोरों और चोरी के टैंकर को खरीदने वाले को पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा है। उक्त मामले में मिली जानकारी के अनुसार 26/10/2020 को अंशुल जैन ने पानी टेंकर कुटीपारा मोपका तिरंगा चौक में खडी कर दिया था। कि उक्त पानी टेंकर को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया था। जिसकी शिकायत सरकंडा पुलिस से की थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि उक्त पानी टेंकर को 08-10 दिन पूर्व हीरा नामदेव निवासी भाठापारा नामक व्यक्ति ने किसी व्यक्ति से खरीदा है। जिसकी पतासाजी करने पुलिस की टीम रवाना हुई। जहा हीरा नामदेव से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि उक्त पानी टेंकर को आरोपी फागूराम केंवट निवासी लगरा से 28,000 रू में खरीदना बताया साथ ही टेंकर को आरोपी सर्फराज के पास 52,000 रू में बिक्री करना बताया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से उक्त टेंकर को जप्त किया। वही पुलिस को आरोपी फागूराम केंवट से खरीदी रकम 10,000 रू और आरोपी सर्फराज से खरीदी रकम 30000 रू जप्त किया गया है। बहरहाल मामले में सरकंडा पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

error: Content is protected !!
Letest
शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि...