छत्तीसगढ़बिलासपुर

बेजा कब्जा हटाने गई टीम के साथ कांग्रेस नेता ने की हुज्जत, नेताओं की सिफारिश को दरकिनार कर हटाया बेजा कब्जा

लंबे वक्त से इस समस्या से जूझ रहे दयालबंद के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से लेकर निगम तक से की, लेकिन नेताजी के प्रभाव में किसी ने कोई कार्यवाही नहीं की

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

सत्ता का दुरुपयोग सत्ताधारी पार्टी के लोग करने लगते हैं। यह भी नहीं विचार किया जाता कि जिस जनता ने उन्हें सत्ता का स्वाद चखाया है उन्हें ही वे सत्ता के नशे में परेशान कर रहे हैं। ऐसी ही परेशानी से दयालबंद के लोग लंबे वक्त से दो चार हो रहे हैं ।यहां रहने वाले कांग्रेस नेता किशोर घोरे ने अपना मकान का विस्तार करते हुए नाली पर भी कब्जा कर लिया । नाली के ऊपर चबूतरा बना लिए जाने से नाली की निकासी बंद हो गई । जिस वजह से आसपास के घरों में गंदा पानी जमा होने लगा और यही गंदा पानी लोगों के घरों में भी घुस रहा है ।लंबे वक्त से इस समस्या से जूझ रहे दयालबंद के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से लेकर निगम तक से की, लेकिन नेताजी के प्रभाव में किसी ने कोई कार्यवाही नहीं की। थक कर किशोर घोरे के पड़ोसियों को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा लेकिन अदालत से बेजा कब्जा हटाने के निर्देश को भी पूरा करने की हिम्मत नगर निगम की नहीं हुई ।लंबे वक्त से लोगों की परेशानी को देखते हुए कोर्ट ने यह जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को दी। गुरुवार को जब पीडब्ल्यूडी विभाग के लोग दयालबंद बेजा कब्जा हटाने पहुंचे तो एक बार फिर किशोर घोरे अपने परिवार के साथ हंगामा मचाने लगा ।अफसरों और कर्मचारियों के साथ मारपीट पर उतारू किशोर घोरे से निपटने आखिरकार पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसरों को एसडीएम को सूचना देनी पड़ी। तब एसडीएम अपने साथ कोतवाली थाने से पुलिस लेकर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में बेजा कब्जा को ढहाया गया, लेकिन मामले का दुखद पहलू यह है कि इस दौरान पूरे वक्त अफसरों के पास अलग अलग नेताओं के सिफारिशी फोन आते रहे। जिन्होंने कार्यवाही का विरोध किया। हैरानी इस बात की है कि यही लोग चुनाव में वोट मांगने के दौरान जन सुविधाओं की बातें करते हैं। सार्वजनिक मंचों से लोगों की तकलीफों का बयां करते हैं और जब लोगों की तकलीफे दूर करने की बारी आती है तो अफसरों का हाथ यही लोग इस तरह से बांधते हैं। इनके इन्हीं दोहरे चरित्रों की वजह से ही राजनीतिज्ञों की छवि आम आदमी की नजर में धूमिल हुई है और यह बिरादरी ऐसा करने में कभी गुरेज नहीं करती। गुरुवार को भी दयालबंद के लोगों ने यही देखा और निश्चय किया कि अगले लोकसभा चुनाव में जब यही नेता वोट मांगने आएंगे तो उनसे उनके कर्मों का लेखा जोखा जरूर मांगा जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...