बिलासपुर

VIDEO व्यापार विहार में बड़ी उठाईगिरी: व्यापारी की कार से 8 लाख रुपये लेकर फरार हुआ शातिर, मौके पर पहुंचे एसएसपी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र व्यापार विहार में शनिवार रात एक बड़ी उठाईगिरी की वारदात सामने आई है। हरे कृष्णा ट्रेडर्स के मालिक की कार से अज्ञात आरोपी करीब 8 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मिली जानकारी के अनुसार व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के मालिक शनिवार रात करीब 8:30 बजे अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने दुकान के गल्ले से नगद राशि निकालकर एक बैग में रखी और उसे अपनी कार में रख दिया था। इसके बाद वे दुकान का शटर बंद करने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान मौके की तलाश में घूम रहे एक अज्ञात शातिर ने कार का दरवाजा खोल लिया और भीतर रखे बैग को लेकर चुपचाप फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि बैग में लगभग 8 लाख रुपये नगद रखे हुए थे। जब व्यापारी ने वापस आकर कार देखी तो बैग गायब मिला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। वहीं संभावित रास्तों और संदिग्ध स्थानों पर पुलिस की अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। शहर के प्रमुख चौराहों पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। व्यापार विहार जैसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में हुई इस बड़ी उठाईगिरी की घटना से व्यापारियों में चिंता का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...