बिलासपुर

सरकारी राशन पर हाथ साफ करने वाला चोर गिरोह पकड़ाया…. जिले के 12 राशन दुकानों को बना चुके है निशाना 500 बोरी चांवल जप्त

रमेश राजपूतबिलासपुर – पिछले कुछ महिनों से जिले में अचानक चावल चोरी के मामलों में बढोतरी होती चली गयी जिसे देख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के द्वारा चावल चोरी के गिरोह का पर्दाफाश करने एक विशेष टीम का गठन किया गया जो कि दिनांक 07 अगस्त 2021 से लगातार चांवल चोरो के गिरोह के पतासाजी हेतु अलग – अलग जिलो मे कैम्पिंग करके मुखबिर सूचना एकत्रित कर रहे थे ।इसी बीच विशेष टीम ने थाना चकरभाठा को सूचित किया कि उनके क्षेत्र से पूर्व में हुई चोरी करने वाले चोर अपने पिकअप वाहन मे बोरियों मे भरे चांवल को बिल्हा राईस मिल की ओर बेचने जा रहें है जिसपर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल घेराबंदी कर निशानदेही के आधार पर चोर गिरोह के दो सदस्यों को जो अपने वाहन मे चांवल बोरी भरकर उसे बेचने ले जा रहें थे उसे पकडा गया व उनके पूछताछ बाद मेमोरेण्डम के आधार पर चावल चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन , 30 बोरी पी . डी.एस. चावल को जप्त कर एवं उनके कथन के आधार पर पूर्व मे चोरी किये गये पी.डी.एस. चावल को खरीदी करने वाले बिल्हा के लक्ष्मी राईस मिल /एग्रोटेक के मैनेजर ( मुनिम ) मन्नालाल अग्रवाल से पूछताछ की गई जिस पर उसने कबूल किया कि उसके द्वारा विगत कुछ माह से चिरौटी गांव जिला मुगेली के चोर गिरोह से पीडीएस का चांवल खरीद फरोख्त किया जाता रहा है जिसके कब्जे से 500 बोरी पी.डी.एस. चांवल व पलटी कर दी गयी पी.डी.एस. चांवल की 300 खाली बोरी जप्त कर उक्त तीनो आरोपियों को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है, पकड़े गए आरोपियों में मन्नालाल अग्रवाल पिता स्व . मामलचंद अग्रवाल उम्र -50 साल, कुमार पात्रे पिता फगवाराम उम्र -38 साल, दौलत पात्रे पिता बद्रीप्रसाद पात्रे उम्र -29 साल निवासी चिरौटी शामिल है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...