कोटा

बिजली विभाग के कर्मचारी के सूने मकान का टूटा ताला… 2 लाख 64 हजार रुपये की चोरी…. पुलिस जुटी जाँच में 

प्रेम सोमवंशी

कोटा – थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ गया है। जिस तरह क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी इससे यह लगने लगा है कि अब कोटा पुलिस का डर चोरों को नहीं है। इस लिए क्षेत्र में दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। कोटा नगर के वार्ड नं 2 निवासी दीपक जगत जोकि बिजली विभाग के कर्मचारी वह 20 अगस्त की सुबह 10 बजे अपने मकान में ताला बंद कर पत्नी बिंदेश्वरी जगत एवं बच्चों को अकलतरा पहुंचाने गया हुआ था।

रात्रि करीबन 10:00 बजे जब वह वापस आया तब देखा कि मकान के सामने दरवाजा में लगे ताले को अटास कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ कर मकान के अंदर घुसकर घर के अंदर के कमरे का ताला तोड़ कर अलमारी में रखे 2 लाख रुपये नगद व  64 हजार रुपये के सोने चांदी के जेवरात को चोरों ने की चोरी कर लिया है प्रार्थी ने पुलिस को बताया की कुल रकम ₹264000 रुपये चोरी हुई है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोटा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की साथ ही डाग स्क्वायड टीम की मदद ली गई लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी ऐसा सुराग नहीं मिला पाया है।जिससे कि अज्ञात चोर को पकड़ सके। कोटा क्षेत्र में हो रही चोरियों पर लगाम लगाने में कोटा पुलिस सुस्त नजर आ रही है इसके उलटे चोर अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कोटा पुलिस क्षेत्र में हो रही चोरियों पर लगाम लगा पाएगी क्या वर्तमान व पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा कर पायेगी या फिर हर बार की तरह चोर पुलिस गिरफ्त से बाहर खुले आम घूमेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...