बिलासपुर

कार और पैसो की लूट करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, कार और बाइक सहित नगद बरामद….

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र से बीती रात चार लोगों ने ढाबा में खाना खाने रुके कार चालक से मारपीट करते हुए वाहन और पैसो की लूट की घटना को अंजाम दिया था जो रायपुर की ओर भाग निकले थे, प्रार्थी की शिकायत पर तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपियों को वाहन सहित धरसींवा के पास से नाकेबंदी कर धर दबोचा है। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी युनुस खान 38 वर्ष निवासी तालापारा ने बिलासपुर रेल्वे स्टेशन से अचानकपुर चकरभाठा अपने कार वेगनआर क्रमांक सीजी 10 – एजी – 7409 से सवारी लेकर बुकिग पर आया था, सवारी को अचानकपुर चकरभाठा में छोड़ने के बाद काली ढाबा खाना खाने गया था काली ढाबा में खाना खाने बाद रोड किनारे खड़ा था

उसी समय जो व्यक्ति उक्त कार को बुकिग कर लाये थे एक पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एम डब्ल्यू – 6676 में बैठकर चार लोग वहाँ पहुँचे और मारपीट कर वेगनआर की चाबी छिनकर कार क्रमांक सीजी 10 एजी 7409 कीमती 300000 रुपये और भूरे रंग के पर्स जिसमें 1200 रुपए व गाडी का आर . सी . बुक रखा था उसे लुटकर तीन व्यक्ति कार में बैठकर और एक व्यक्ति पल्सर मोटरसाइकिल में बैठ कर रायपुर की ओर भाग निकले, तभी प्रार्थी द्वारा डायल 112 को फोन पर घटना की सूचना दी गई और थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई, मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी चकरभाठा द्वारा टीम को आरोपियों का पीछा कर पकड़ने रवाना किया गया, जिनके द्वारा धरसीवा रायपुर के पास आरोपियों को वाहन के साथ घेराबंदी कर पकड लिया गया, आरोपियों से पुछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया गया जिनमें रोहित सिंह, गोलू बंछोर और संकेत दलाई से वैगनआर कार, पल्सर बाइक और नगद को जब्त किया गया है, जिनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,