महासमुंद

रफ्तार का कहर :- अनियंत्रित वेन टकराई अज्ञात वाहन से मौके पर पिता पुत्र की मौत….दो अन्य घायल

रमेश राजपूत

महासमुंद – जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमे मारूति वैन अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल है, सभी एक ही परिवार के थे जिसमे बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। गौरतलब है कि मारूति वैन रायपुर से सरायपाली जा रही थी। जहां एनएच 53 पर तेज रफ्तार में आ रही मारूति वैन अज्ञात वाहन से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारूति वैन के परखच्चे उड़ गए और वैन में सवार बोधराम (40 वर्ष) और शिवम (12 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ओमप्रकाश खूंटे और सेवंती खूंटे घायल हो गए। जिनका इलाज तुमगाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अभी जारी है। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, सभी लोग ग्राम पिलवापाली थाना बसना निवासी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...