बिलासपुर

विवाद के बाद पति ने अपनी दूसरी पत्नी को कुल्हाड़ी मार कर उतारा मौत के घाट…..बच्ची को पीटने से था नाराज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पति पत्नी के रिश्ते अब इतने कमजोर होते जा रहे है कि किसी न किसी क्षेत्र में रोजाना हत्या की वारदातें सामने आ रही है, जिससे अब घरेलू हिंसा की घटनाएं हत्या तक पहुँचने लगी है। बीती रात भी जिले के महमंद क्षेत्र में हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमे आरोपी पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार महमंद निवासी राजेंद्र कुमार निर्मलकर का कल रात बच्ची को मरने को लेकर उसकी दूसरी पत्नी से विवाद हो गया था,जिसके बाद आरोपी पति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी,ये घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।

वही घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया, और लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी, सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कल रात आरोपी और उसकी पत्नी के बीच बच्ची को मारने को लेकर विवाद हुआ था, बताया जा रहा है कि आरोपी दूसरी शादी कर महिला के साथ रहता था जिसकी 4 माह की बच्ची थी, वही कल रात को महिला अपनी चार माह की बच्ची को मार रही थी, जिससे गुस्साए पति ने उसकी हत्या कर दी। गौरतलब है कि बीते 6 अक्टूबर को भी चरित्र शंका पर सिविल लाइन क्षेत्र में हत्या की वारदात सामने आई थी, वहीं एक हफ्ते के अंदर ही ये दूसरी घटना है जिसमे पति ने अपनी दूसरी पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। जिसे देखते हुए यह कहना गलत नही होगा कि जिले में एक बार फिर अपराधों का ग्राफ बढ़ने लगा है। 

error: Content is protected !!
Letest
चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत...