रतनपुर

एटीएम में चोरी का प्रयास, मोबाईल चोरी और चोरी की स्कूटी में वारदात को अंजाम देने घूम रहा शातिर चोर गिरफ्तार… सीसीटीवी से हुई पहचान

जुगनू तंबोली

रतनपुर –  ट्रांजेक्सन साल्यूशन इंटरनेशनल कम्पनी के कर्मचारी विरल दमानी निवासी बिलासपुर ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट लिखवाई कि रतनपुर के बस स्टैण्ड स्थित SBI के एटीएम  में दिनांक 10.10.2021 की रात्रि में 12:00 बजे से 02:00 बजे के मध्य चोरी का प्रसास हुआ है एवं एटीएम में तोड़फोड़ हुई है । फुटेज के आधार पर चोरी का प्रयास करने वाले की तस्वीर भी प्राप्त हुई थी , जिसकी तलाश रतनपुर पुलिस कर रही थी , इसी दौरान 22.10.2021 को संतोष कुमार केंवट निवासी करैहापारा के दुकान से एक मोबाईल चोरी होने की रिपोर्ट मिली । तत्काल रतनपुर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम के प्रधान आरक्षक- प्रवीण पांडेय व रामलाल सोनवानी , सचिन तिवारी , कृष्णा मार्को दीपक मरावी मौके पर पहुंचकर मोबाईल चोर की तलाश कर रहे थे तो उन्हें संदेही अभिषेक मसीह पिता – स्वः राजेन्द्र मसीह उम्र 26 साल संदिग्ध हालत में वहाँ दिखा , कड़ाई से पुछताछ करने पर जिस स्कूटी में वह सवार था उसके कागजात नहीं दिखा सका , सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर उसका चेहरा 10.10.2021 की रात्रि एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले के रूप में हुबहू मिलता – जुलता देखकर उसे थाना प्रभारी हरविंदर सिंह के द्वारा कड़ाई से पुछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किया थाना कोतवाली बिलासपुर व सिविल लाईन में आरोपी के विरुद्ध पहले भी 05 मामले दर्ज होना पाया गया । आरोपी शातिर चोर है जो नशा करने के बाद किसी की भी गाड़ी चुराकर बिलासपुर व आस – पास अकेले वारदात करने निकल जाता हैं , जिस स्कूटी में वह घूम रहा था वह भी चोरी का होने की संभावना है , जिसका नम्बर CG 07 AE 4511 है । आरोपी को 03 मामलों में गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया जायेगा ।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...