क्राइमबिजनेसबिलासपुर

बंद होने की जगह खुलने लगी नयी शराब दुकान, बिलासपुर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन

आलोक

कांग्रेस की सरकार अगर प्रदेश में बनी तो उसके पीछे जहां कर्ज माफी की अहम भूमिका थी, वहीं महिलाओं को पूर्ण शराबबंदी ने लुभाया था, लेकिन वादाखिलाफी करते हुए नई सरकार शराबबंदी तो दूर की बात , अब नए-नए दुकान खोल रही है, जिसे लेकर पूरे बिलासपुर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है । एक तरफ चूचूहिया पारा में शराब भट्टी हटाने की मांग की जा रही है, जिसके बाद स्वयं विधायक ने शराब दुकान 10 दिन में हटाने का वायदा किया ।वही पावर हाउस चौक से आगे जेपी रेसीडेंसी के सामने भी नई शराब दुकान बन रही है और जिला प्रशासन सब कुछ जान कर भी अनजान बना हुआ है। इसी बीच अचानक रातों-रात एक और नया शराब दुकान आकार लेने लगा है। बिलासपुर के सबसे बड़े व्यापारिक मंडी व्यापार विहार में रोजाना अरबों का कारोबार होता है।

पहले से ही यहां महिमा कॉन्प्लेक्स के सामने देशी और विदेशी मदिरा दुकान संचालित हो रही है। अब रामा पोर्ट के बगल में खाली पड़ी जमीन पर नई शराब दुकान बनाई जा रही है। इसे लेकर क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों के साथ व्यापारियों में भी खासा आक्रोश है। जन भावना को परे रखकर यहां आराध्या कंस्ट्रक्शन की खाली पड़ी जमीन पर तेजी से शराब दुकान का निर्माण किया जा रहा है। जानकारी मिली है कि यहां शराब भट्टी और चखना दुकान संचालित की जाएगी। स्वयं जमीन मालिक ने मुनाफे के लालच में व्यापार विहार जैसे संवेदनशील इलाके में शराब दुकान खोलने के लिए सहमति दे दी है, जिस जगह शराब दुकान खोलना प्रस्तावित है वहां बड़े बड़े व्यापारिक केंद्र है। बिल्कुल सटा हुआ एसबीआई का चेस्ट भी है, जहां हर वक्त करोड़ो कि रकम रहती है ।जाहिर है शराब दुकान खुलने से यहां असामाजिक तत्वों का डेरा लगेगा। दुकान बंद होने के बाद भी शराबी आसपास मंडरायेंगे ,जिससे व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर हर वक्त खतरे का बादल मंडराता रहेगा। वही इसके बगल में गौरी गणेश समिति द्वारा भगवान गणेश और दुर्गा की स्थापना की जाती है ।यानी शहर के सबसे बड़े गणेश उत्सव और दुर्गा उत्सव के ठीक बगल में अगर शराब दुकान होगी तो फिर यहां की स्थिति कैसी होगी यह बताने की किसी को जरूरत नहीं है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महिमा कॉन्प्लेक्स के सामने मौजूद शराब दुकान को ही यहां शिफ्ट किया जाएगा या फिर नए सिरे से नई दुकान खोली जाएगी। दोनों ही हालात में व्यापार विहार पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। जिसे लेकर शनिवार शाम को व्यापारियों ने पुरजोर विरोध दर्ज कराया । यहां किसी भी सूरत में शराब दुकान नहीं खोलने देने की बात कहते हुए व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कलेक्टर और आयुक्त से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराने की बात कही। व्यापारी ने कहा कि इसके लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा और किसी भी कीमत पर शराब दुकान नहीं खुलने नहीं दी जाएगी ,क्योंकि शराब दुकान खुलने से उनका कारोबार पूरी तरह चौपट हो जाएगा।

वहीं क्षेत्र की शांति व्यवस्था भी भंग होगी। उन्होंने प्रदेश की सरकार पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया। व्यापारी कह रहे हैं कि सरकार ने शराबबंदी का वादा किया था। शराब दुकानें बंद करने की बजाय और अधिक दुकानें खोली जा रही है ।इसलिए जनता प्रदेश की सरकार से नाराज है। चुनाव से पहले मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री ने पूरे प्रदेश में घूमकर जन घोषणा पत्र तैयार किया था जिसमें शराब दुकान बंद करने और प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग सबसे अधिक की गई थी। इसीलिए घोषणापत्र में भी शराब बंदी पहली प्राथमिकता थी, लेकिन अब सरकार के इरादे बदल चुके हैं। वही नियमों को शिथिल करते हुए एक बार फिर रिहायशी इलाकों, राष्ट्रीय राजमार्ग पर और व्यापार विहार में भी नए-नए शराब दुकान खोले जा रहे हैं। इससे एक तरफ जहां शराबियों का परिवार बर्बाद हो रहा है वही पूरे शहर पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं । शराबियों की वजह से महिलाएं ,बच्चे और आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। यह समझ से परे है कि आखिर सरकार इतने विरोध के बावजूद भी उन्हीं स्थानों पर शराब दुकान खोलने को क्यों आमादा है ,जहां शराब दुकानों का खुलना खतरे की घंटी साबित हो सकती है अगर शराब दुकान खोले ही जाने हैं तो उन्हें शहर से बाहर आउटर पर खोला जा सकता है । चौतरफा विरोध के बाद सरकार क्या निर्णय लेती है यह देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल तो शराब से मिलने वाला राजस्व कांग्रेस सरकार को भी प्रिय लग रहा है। शनिवार को शराब दुकान के खिलाफ लामबंद होते हुए व्यापार विहार मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज वाधवानी, सुनील सोंथलिया, नानकराम खंडूजा, विशाल जिवनानी, अभिषेक जैन, कन्हैयालाल विधानी मोतीलाल पमनानी , जुगल पमनानी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...