मस्तूरी

चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, कब्जे से दो बाइक बरामद…पहुँचा सलाखों के पीछे

उदय सिंह

मस्तूरी- चोरी की गाड़ी को बेचने के फिराक में घूम रहे एक युवक को मस्तूरी पुलिस ने जयरामनगर फाटक के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया मस्तूरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अज्ञात युवक गाड़ी को बेचने की फिराक में घूम रहा है इस शातिर चोर को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो इसके पास से बाइक बरामद हुई जिसने इसे तोरवा क्षेत्र से चोरी करना बताया। वही जब कड़ाई बरती गई तो पुलिस की पूछताछ के आगे आरोपी टूट गया

और उसने एक और एक्टिवा बलौदा बाजार से चोरी कर छुपा कर रखना स्वीकार कर लिया। उक्त युवक ने अपना नाम राम निवास पैकरा बताया जो कि पचपेड़ी क्षेत्र का रहने वाला है। ये चोर खुली हुई गाड़ियों को देखकर बड़ी आसानी से इन्हें लेकर नौ दो ग्यारह हो जाता था। यह शातिर अपराधी इतना चालाक है कि अपनी बाइक का नंबर प्लेट बदल दिया था और किसी को संदेह ना हो इसलिए गाड़ी में प्रेस लिखवा कर घुम रहा था

और इसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। कुल मिलाकर आरोपी की होशियारी धरी की धरी रह गई और वह मस्तूरी पुलिस के हत्थे चढ़ गया फिलहाल पुलिस आरोपी से चोरी के अन्य मामले में भी पूछताछ कर रही है

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...