जशपुर

1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मासूम,

रमेश राजपूत

जशपुर – जिस मां की गोद में बच्चे को दुनिया का सबसे सुरक्षित ठिकाना मिलता है, उसी मां पर अपने कलेजे के टुकड़े को पैसों के लालच में बेचने का गंभीर आरोप लगा है। जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र से सामने आए इस सनसनीखेज मामले में महज 10 माह के मासूम का सौदा 1 लाख 80 हजार में किए जाने का खुलासा हुआ है। बच्चे को पश्चिम बंगाल में बेचे जाने की जानकारी मिलने के बाद कुनकुरी पुलिस ने विशेष टीम भेजकर उसे सकुशल बरामद कर लिया। मामले में बच्चे की मां समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

शिकायत के बाद खुला बच्चे की खरीद-फरोख्त का मामला

पुलिस के अनुसार, कुनकुरी निवासी लक्ष्मी बाई ने 12 अगस्त 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके पुत्र शंकर चौहान को पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। शंकर, यशोदा यादव के साथ रहता था। यशोदा ने 18 दिसंबर 2025 को एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसे कथित तौर पर मार्च 2026 में बेच दिया गया।
शिकायत के आधार पर कुनकुरी थाने में अपराध क्रमांक 149/2026 के तहत किशोर न्याय अधिनियम की धारा 81 और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 143(4), 61(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पश्चिम बंगाल तक पहुंची पुलिस, मासूम को बचाया

विवेचना के दौरान पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी सुकरू आलम उर्फ बंगाली 43 वर्ष को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, उसने बच्चे को पश्चिम बंगाल निवासी शेख अलविन 52 वर्ष तक पहुंचाने की जानकारी दी। पूछताछ में शेख अलविन ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने मार्च 2026 में बच्चे को 1 लाख 80 हजार में खरीदकर अपनी बेटी को दे दिया था। इसके बाद डीआईजी एवं जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर विशेष टीम पश्चिम बंगाल भेजी गई। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर सुरक्षित संरक्षण में लिया।

मां समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

मामले में बच्चे की मां यशोदा यादव के अलावा सुकरू आलम उर्फ बंगाली, शेख अलविन, निर्मला तिर्की और फूलकुंवारी यादव को गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। इस कार्रवाई में कुनकुरी थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चंद्रा, सहायक उपनिरीक्षक नीता कुर्रे तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी,