अम्बिकापुर

शाम को निकला था घर से सुबह युवक की लहूलुहान हालत में मिली लाश…अंधे कत्ल की गुत्थी से उलझी पुलिस

रमेश राजपूत

अंबिकापुर – लखनपुर क्षेत्र के लाहपटरा स्वास्थ केंद्र के पास एक युवक की हत्या कर आरोपी फरार हो गये है । लहूलुहान हालत में लाश मिलने की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस और फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंच गयी है बताया जा रहा है कि घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पीपरखार – धाबपारा में 28 वर्षीय अजय रजवाड़े का परिवार निवास करता है । कल मंगलवार की शाम को घर से निकलने के बाद अजय रजवाड़े दोबारा वापस घर नही लौटा था । आज सुबह के वक्त स्थानीय लोगों ने उसकी लहूलुहान लाश लाहपटरा स्वास्थ केंद्र के ठीक बगल में औधे मुंह पड़ी देखी । सनसनीखेज ढंग से किये गये इस हत्या की जानकारी मिलते ही लखनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हत्या की वारदात से जुड़े सुराग को जुटाने के लिए तत्काल मौके फारेंसिंक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की टीम को बुलाया गया । लखनपुर थाना प्रभारी से चर्चा में उन्होने बताया कि घटना की जानकारी सुबह करीब 8 बजें पुलिस को मिली है । जानकारी मिलते ही इस अंधे कत्ल से जुड़े कड़ियों को जोड़कर हत्यारे तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है । हत्या किन करणों से और किसने किया , यह पुलिस के लिए विवेचना का विषय है । थाना प्रभारी ने देर रात घटित इस हत्या की वारदात में आपसी विवाद और शराब के नशे में घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जता रहे है । फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर इस अंधे कत्ल को सुलझाकर हत्यारो तक पहुंचने का प्रयास कर रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल