कोरबा

अनियंत्रित पिकअप ने मोपेड सवार पिता पुत्र को लिया चपेट में….मौके पर हुई दोनों की मौत

रमेश राजपूत

कोरबा – बुधवार दोपहर पिकअप की टक्कर से मोपेड सवार युवक और उसके 5 साल के बेटे की मौत हो गई । युवक किसी काम से बेटे को लेकर घर से निकला था । इसी दौरान सामने से पिकअप ने टक्कर मार दी । टक्कर लगते ही पिता – पुत्र दोनों उछल कर सड़क पर जा गिरे । हादसे के बाद पिकअप चालक भाग निकला । सूचना पर पहुंची रजगामार चौकी पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है । जानकारी के मुताबिक , आमाडार निवासी लाभो अघरिया ( 39 ) किसानी करता था । वह बुधवार को अपने 5 साल के बेटे को लेकर किसी काम से घर से निकला था । अभी वह झगरहा – कोरकोमा रोड पर भुलसीडीह जंगल के पास पहुंचा था कि सामने से मूंगफली भर कर आ रहे पिकअप ने टक्कर मार दी । टक्कर लगते ही पिता – पुत्र सड़क पर गिर पड़े । आशंका है कि सिर पर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई । हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे , लेकिन तब तक पिकअप सहित चालक भाग निकला । बताया जा रहा है कि पिकअप कोरबा से मूंगफली भर कर धरमजयगढ़ की ओर जा रहा था । सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई । दोनों के शवों को अस्पताल भिजवा दिया गया है । उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है । पुलिस पिकअप चालक की तलाश कर रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...