रतनपुर

विश्व साइकिल दिवस पर रतनपुर में निकाली गई साइकिल रैली…दिया गया स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रतनपुर में आज नगर पालिका द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली महामाया चौक से प्रारंभ होकर गायत्री मंदिर रेस्ट हाउस तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस रैली का उद्देश्य आम जनता को नियमित साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा करना था।

प्रतिभागियों ने “साइकिल चलाओ, स्वास्थ्य बचाओ, पर्यावरण बचाओ” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप, पार्षद मनोज पाटले, दिनेश पांडे, सुखदेव कश्यप, बलराम पांडे, मुकेश श्रीवास्तव, अनिल चंदेल, रविंद्र सोनी, ब्रजेश श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और साइकिल चलाकर आमजन को एक सकारात्मक संदेश दिया।

विश्व साइकिल दिवस हर वर्ष 3 जून को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य साइकिल को एक सरल, सस्ता, पर्यावरण मित्र और स्वास्थ्यवर्धक परिवहन साधन के रूप में बढ़ावा देना है। रतनपुर की इस पहल से यह संदेश स्पष्ट हुआ कि सामूहिक प्रयासों से स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में सार्थक कदम उठाए जा सकते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,