बिलासपुर

रेंज के 92 प्रधान आरक्षक बनाए गए एएसआई, पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने दी शुभकामनाएं

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा 92 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के मंशा अनुरूप तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी नियमावली अनुसार रतन लाल डांगी , पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत पदस्थ 92 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति आदेश आज जारी किया गया है । बिलासपुर रेंज में सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पद पर क्रमश : बिलासपुर के 28 , रायगढ़ के 20 , कोरबा के 18 , जांजगीर – चांपा के 15 , मुंगेली के 05 तथा गौरेला – पेण्ड्रा – मरवाही के 06 प्रधान आरक्षकों को वरिष्ठताक्रम अनुसार सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है । पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों का रेंज में रिक्त पदों पर पदस्थापना आदेश पृथक से जारी कर जिलों में रिक्त सहायक उप निरीक्षकों के पदो की पूर्ति की जायेगी , जिससे जहां जिलों में विवेचना अधिकारियों की कमी की पूर्ति होगी होगी वही लंबित प्रकरणों की विवेचना , अपराधों की रोकथाम , कानून व्यवस्था के साथ बेहतर पुलिसिंग से विभाग के कार्यो में सकारात्मक बदलाव परिलक्षित होगा । सभी पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन करने हेतु प्रेरित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक श्री डांगी द्वारा शुभकामना प्रेषित की गई ।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी