रतनपुर

रतनपुर:- विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, जिस तरफ बैठे थे विधायक, उसी ओर का कांच चकनाचूर..पुलिस पायलेटिंग के बीच वारदात से मचा हड़कंप

जुगनू तंबोली

रतनपुर – न्यायधानी से लगे रतनपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पाली-तानाखार विधायक एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम के वाहन को अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारकर निशाना बनाया। हमले में वाहन के बीच वाले दरवाजे का कांच टूटकर बिखर गया और पत्थर गाड़ी के अंदर जा घुसा। हैरानी की बात यह है कि जिस तरफ विधायक बैठे हुए थे, उसी ओर पत्थर मारा गया। घटना के समय वाहन में विधायक, उनके पीएसओ और चालक मौजूद थे। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई और चालक ने वाहन पर नियंत्रण बनाए रखा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम शुक्रवार 27 नवंबर को बिलासपुर से ग्राम सिंघरी में आयोजित गौरा-गौरी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे रात करीब 11:30 बजे वाहन क्रमांक CG 10 BL 7500 से बिलासपुर लौट रहे थे। विधायक के वाहन के आगे रतनपुर पुलिस की पायलेटिंग गाड़ी सायरन बजाते हुए चल रही थी। इसी दौरान सिंघरी और मदनपुर के बीच ग्राम मदनपुर में मनोज साहू के घर के पास अचानक किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके वाहन पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर सीधे बीच वाले दरवाजे की खिड़की के कांच से टकराया और कांच टूटकर अंदर बिखर गया। पत्थर वाहन के भीतर भी जा पहुंचा। चालक भागवत प्रसाद चेरवा के मुताबिक, पत्थर लगने के बाद उन्होंने बाईं ओर देखा तो गली में एक-दो लोग भागते हुए दिखाई दिए। आशंका है कि उन्हीं लोगों ने वाहन पर पथराव किया। घटना के तत्काल बाद उन्होंने वाहन रोका और अंदर बैठे विधायक तथा गनमैन सुशील कौशिक की कुशलता देखी। दोनों सुरक्षित थे। टूटे कांच से करीब 10 से 15 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

पुलिस गश्त के बावजूद कैसे हुआ हमला?

घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। विधायक का वाहन पुलिस की पायलेटिंग गाड़ी के पीछे चल रहा था, इसके बावजूद अज्ञात व्यक्ति ने वाहन पर पत्थर फेंक दिया। हमलावरों को विधायक के गुजरने की जानकारी पहले से थी या यह अचानक की गई हरकत थी, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हमले के पीछे की मंशा भी स्पष्ट नहीं है।

रतनपुर थाने में अपराध दर्ज, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

चालक भागवत प्रसाद चेरवा की रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 131 और 324(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए हमलावरों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पार्टी के जिला महासचिव शेख इस्माइल ने कहा कि इस घटना को लेकर पार्टी छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों में आंदोलन करेगी। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम की सुरक्षा को देखते हुए छत्तीसगढ़ और केंद्र सरकार से उन्हें वाई-प्लस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी की है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि पुलिस की पायलेटिंग के बावजूद विधायक के वाहन पर हमला करने वाले कौन थे और उनका मकसद क्या था?

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, जिस तरफ बैठे थे विधायक, उसी ओर का कांच चकनाचूर..पु... न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: पुरानी रंजिश में युवक के गले पर चला चाकू, घायल सिम्स रेफर, हमलावर फरार बिलासपुर: सिम्स के सामने बाइक की ठोकर से भड़का विवाद...युवकों में जमकर मारपीट, 2 घायल बिलासपुर: ओवरब्रिज पर मौत बनकर खड़ा था हाइवा, पीछे से घुसी पिकअप, 22 वर्षीय चालक की मौके पर मौत, तीन... एनटीपीसी सीपत के 11.46 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया उद्घाटन और... एसीबी एक्शन: बैंक के 93.60 लाख रुपये गबन का छह साल पुराना मामला.. एसबीआई का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक झ... मस्तूरी से लौटते वक्त मौत ने घेरा, एनएच-49 पर पिकअप की टक्कर से फोटोग्राफर युवक की दर्दनाक मौत, साथी... सीपत में खूनी हमला! जीजा पर साले ने हथौड़े और ब्लेड से किया जानलेवा वार, पुलिस जुटी जांच में बिलासपुर :- ड्यूटी पर निकले आरक्षक की संदिग्ध मौत, आईटीआई गेट के पास बेसुध मिला जवान, पैर में चोट के... VIDEO बिलासपुर:- चाकू के साथ वायरल रील ने खड़े किए सवाल, धमकी देने का भी दावा; वीडियो की सत्यता जांच...