मल्हार

मल्हार:- भारी बारिश से ग्राम कटहा में बाढ़ का कहर, लीलागर नदी उफान पर; घरों में घुसा पानी, राहत के इंतजार में ग्रामीण

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी ब्लॉक अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने ग्राम जुनवानी के आश्रित ग्राम कटहा में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार वर्षा के चलते लीलागर नदी उफान पर है, जिससे बाढ़ का पानी गांव के कई घरों में घुस गया है। अचानक आई इस स्थिति से ग्रामीणों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है।बाढ़ का पानी घरों में भर जाने के कारण लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है।

कई परिवारों के लिए चूल्हा जलाना तक मुश्किल हो गया है और भोजन व पेयजल का संकट गहराने लगा है। घरों में रखा राशन और घरेलू सामान भी पानी में भीगकर खराब होने की आशंका है।सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। कई परिवार सुरक्षित स्थानों की तलाश में अपने घर छोड़ने को मजबूर हैं। गांव के निचले इलाकों में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, जिससे लोगों में भय और चिंता का माहौल है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए तथा सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था की जाए।

लगातार जारी बारिश के कारण स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। यदि जल्द राहत नहीं पहुंची, तो बाढ़ प्रभावित परिवारों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। ग्रामीण प्रशासन से तत्काल राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी