बिलासपुर

गुरुनानक स्वीट्स होटल संचालक हुआ ऑनलाईन ठगी का शिकार, ऑर्डर के नाम पर शातिर ठग ने ओटीपी लेकर लगाया 47 हजार का चूना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कश्यप कालोनी निवासी राजेश वलेचा गांधी चौक में गुरुनानक स्वीट्स होटल का संचालन करते है। जो मोबाईल कॉल पर ठगों के झांसे में आ गए और शातिर ठगों ने उनके बैंक अकाउंट से 47775 रुपए कई किस्तों में निकाल लिए। प्रार्थी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिसमे उन्होंने बताया कि उनके फोन पर कॉल आया और उसने अपने आप को आर्मी वाला बताया और उन्हें दूध, पनीर, खोवा, दही चाहिए आर्डर लिखवाया, इसके बाद पेमेंट करने शातिर तरीके से एटीएम कार्ड की फ़ोटो और सीवीवी नंबर ले लिया,

फिर ओटीपी मांगकर कई किस्तों में बैंक खाते से 47775 रुपए निकाल लिए। जैसे ही होटल संचालक को इसकी जानकारी हुए उन्होंने स्टेटमेंट निकलवा कर पुलिस ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने मोबाईल नं. 9827767912 के धारक के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए...